फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: समस्याओं को बताने में हिचक न दिखाएं महिलाएं

Fri, 16 Jun 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्रतिकूल परिस्थितियों से निपटने में धैर्य व आत्मविश्वास सबसे बड़ा हथियार होता है। महिलाओं व युवतियों को अपनी समस्याओं को बताने में कोई हिचक नहीं दिखानी चाहिए। उन्हें अपनी बात पूरी बेबाकी से रखनी चाहिए। पुलिस उनकी समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के साथ कराएगी। यह भरोसा शुक्रवार को कटका थाने की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व युवतियों को जागरूक करते हुए दिलाया।
विज्ञापन

टीम में शामिल कांस्टेबल अजीत यादव, आनंद यादव व विनम्रता मिश्रा ने कहा कि घर परिवार के उत्तरदायित्व तथा सामाजिक बंधन के चलते कई महिलाएं अपनी समस्या को उजागर नहीं कर पाती हैं। वह यह मान लेती हैं कि जो हो रहा है वही सभी है। अब इस सोच में बदलाव लाने की जरूरत है। टीम ने महिलाओं को मिले वैधानिक अधिकारों के बारे में जागरूक करते हुए हेल्प लाइन नंबर से मिलने वाली मदद के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। थाना स्तर पर गठित टीमों ने यह अभियान अहिरौली, जलालपुर, जहांगीरगंज, महरुआ, भीटी व टांडा थाना क्षेत्रों में भी चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें