फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने लगाई गन्ने की नर्सरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। विकासखंड जहांगीरगंज के समडीह में नारायण महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा जिला गन्ना अधिकारी डॉ. हरिकृष्ण गुप्त की मौजूदगी में गन्ने की नर्सरी लगाई गई। सभी को इसके लाभ के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि इस विधि द्वारा गन्ने की गांठ को पहले काटा जाता है। फिर हेक्सास्टाप / बाविस्टीन दवा से शोधित कर गन्ने की बोआई पोर ट्रे / सीडबेड बनाकर जमीन में की जाती है। इस विधि से गन्ने की बचत होती है। सामान्य विधि से एक हेक्टेयर में 60 क्विंटल बीज की खपत होती है। वहीं इस विधि से चार से पांच क्विंटल बीज ही लगता है।
जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा इच्छुक महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से सिंगलबड सीडलिंग का उत्पादन एवं कृषकों के मध्य वितरण कराया जाता है। विभाग द्वारा अनुदान दिया जाता है। समूह सचिव अंकिता मिश्रा ने बताया कि गत वर्ष 48 हजार बड तैयार कर वितरण कराया गया था।
विज्ञापन

इससे उन्हें 62,400 रुपये का अनुदान विभाग की तरफ से मिला था। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि उन्हें घर बैठे रोजगार मिला है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो रही है। इस मौके पर गन्ना पर्यवेक्षक शिखा सिंह, स्वेता पटेल, नन्दलाल यादव व गन्ना विकास निरीक्षक आरएन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें