अंबेडकरनगर के अकबरपुर में डांडिया नृत्य करतीं महिलाएं।-संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले में सांस्कृतिक गतिविधियों को मजबूती देने के लिए महिलाओं ने उमंग ग्रुप एक नई सोच का गठन करते हुए सोमवार देर रात डांडिया उत्सव का आयोजन किया। इसमें एकल व सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। अध्यक्ष दीपा काबरा ने कहा कि समय-समय पर विविध आयोजन किए जाएंगे।
जिला मुख्यालय पर महिलाओं ने उमंग नाम से एक संस्था गठित करते हुए अविरल पैलेस में सोमवार को डांडिया उत्सव का आयोजन किया। महिलाओं ने समूह नृत्य किया इसके बाद महिलाओं, युवतियों व पुरुषों ने डांडिया किया।
इसके बाद एकल प्रतियोगिता हुई। इसमें टांडा की शिल्पी अग्रवाल तथा अकबरपुर की दिव्यांशी अग्रहरि व आद्या अग्रवाल ने जीत हासिल की। इस मौके पर प्रेमलता बंका, निशी गर्ग, सुशील बंका, पीयूष बंका व धर्मेंद्र गर्ग आदि मौजूद रहे।