फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: रक्षाबंधन पर महिलाओं को लगानी पड़ी लंबी दाैड़

Sun, 10 Aug 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी(अंबेडकरनगर)। रक्षाबंधन के अवसर पर बसखारी बाजार में बस संचालन पर प्रतिबंध होने से महिलाओं को बस अड्डे तक पहुंचने के लिए दूरी तय करनी पड़ी।
विज्ञापन

प्रशासन ने यातायात जाम की आशंका बताते हुए बसों के प्रवेश को रोककर उन्हें बाईपास पर खड़ा करा दिया। इससे यात्रियों, खासकर महिलाओं को, बाजार से बाईपास तक पहुंचने में भारी परेशानी हुई। उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए राज्य परिवहन बसों में निशुल्क यात्रा की घोषणा कर जनहित में कदम उठाया था। परंतु स्थानीय स्तर पर बस सेवा रोके जाने से इस योजना का लाभ प्रभावित हुआ। भाजपा क्षेत्रीय सह संयोजक व्यवसायी प्रकोष्ठ व पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा विकास मोदनवाल ने कहा कि बस सेवा प्रतिबंध और टैक्सी स्टैंड की अव्यवस्था ने मिलकर रक्षाबंधन जैसे त्योहार पर यात्रियों के लिए मुश्किलें बढ़ा दीं। व्यापारियों गोपाल स्वर्णकार, सतनारायण,धर्मेंद्र गुप्ता,धीरज कश्यप व राजेंद्र मौर्य ने कहा कि इससे न केवल बाजार क्षेत्र में अव्यवस्था फैल रही है बल्कि व्यापारिक गतिविधियां भी बाधित हो रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें