फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ महिलाओं ने दी तहरीर

Wed, 25 Sep 2024 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में कालीचौरा के सुंदरीकरण कार्य को लेकर मंगलवार को हंगामा खड़ा हो गया। एक महिला ने नगर पंचायत अध्यक्ष व कई कर्मियों के खिलाफ बसखारी थाने मेंं तहरीर देकर अपनी भूमि पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया। उधर नगर पंचायत कर्मियोंं ने भी कार्य में गतिरोध डाले जाने को लेकर तहरीर दी।
विज्ञापन

नगर पंचायत में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से कालीचौरा के सुंदरीकरण का कार्य प्रस्तावित है। मंगलवार से काम शुरू हुआ तो कई महिलाएं वहां पहुंचीं और अपनी भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। कहा कि चौरा निर्माण के नाम पर उन सबकी भूमि को भी शामिल किया जा रहा है। इसे लेकर महिलाओं ने न सिर्फ विरोध किया वरन ईंट आदि भी उखाड़ ली। काम रुकवार महिलाएं सीधे थाने पहुंचीं। अध्यक्ष ओंकार के साथ ही कई नगर पंचायत कर्मियों के खिलाफ लिखित तहरीर सौंपी। नगर पंचायत कर्मियों ने भी तहरीर दी।
थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। उधर अध्यक्ष ने कहा कि विकास कार्यों में गति देने की कोशिश में उन पर अनावश्यक आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें