अंबेडकरनगर। तहसील जलालपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान महिलाओं ने हंगामा कर जल्द मोहल्ले से देसी शराब की दुकान हटाए जाने की मांग की। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजन किया जा रहा था। एडीएम न्यायिक रंजीत कुमार सिंह सुनवाई कर रहे थे। तभी जौकाबाद मोहल्ले से लगभग 200 की संख्या में महिलाओं ने मोहल्ले से देसी शराब दुकान का स्थानांतरण किए जाने के लिए हंगामा शुरू कर दिया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मंगलवार को एसडीएम पवन जायसवाल व जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह मौके का निरीक्षण कर समाधान कराएंगे। इसी आश्वासन पर महिलाओं ने मंगलवार तक कोई विरोध न करने की बात कही। संवाद