फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में शराब की दुकान को लेकर भड़कीं महिलाएं

विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करतीं कुसुमखोर गांव की महिलाएं-संव - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। गांव क्षेत्र में शराब की दुकान खुलने से भड़की जलालपुर तहसील क्षेत्र के कुसुमखोर इलाके की महिलाओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना-प्रदर्शन किया। नाराज महिलाएं आबादी क्षेत्र के बीच में खोेले गए शराब के ठेके को बंद कराने की मांग कर रही थीं। उनका कहना था कि जब से ठेका खुला है तभी से नशे में धुत शराबी आए दिन हंगामा कर लोगों का जीना दुश्वार किए हैं।
विज्ञापन

धार्मिक स्थल के बगल में ठेका खुलने से श्रद्धालुओं को भी पूजा अर्चना में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। शराबियों द्वारा महिलाओं व युवतियों से छेड़छाड़ व अभद्रता करने की घटनाएं भी काफी बढ़ गयी हैं। इन मामलों की लगातार शिकायत के बाद भी पुलिस से लेकर स्थानीय प्रशासन तक इससे छुटकारा दिलाने को लेकर पूरी तरह उदासीन व लापरवाह बना है।
धरना दे रही महिलाओं ने चेताया कि यदि शीघ्र ही संचालित शराब ठेका को नहीं हटाया गया तो गांव की महिलाएं कलेक्ट्रेट में एकजुट होकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने को बाध्य होंगी। धरना-प्रदर्शन की समाप्ति से पहले महिलाओं ने अपनी मांगों का डीएम को संबोधित एक ज्ञापन भी तहसीलदार को सौंपा। धरना-प्रदर्शन में गांव की कंचन, नीलम, गायत्री, प्रेमा, रामरती, ममता, पार्वती, चंद्रावती, अनीता, रीता समेत अन्य महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें