अंबेडकरनगर। बसखारी क्षेत्र के रामडीह सराय शुकुलबाजार निवासी शुभम कुमार दिल्ली से अपनी बहन प्रियंका की विदाई कराकर 25 अगस्त को कैफियात एक्सप्रेस से अकबरपुर लौट रहे थे। द्वितीय श्रेणी के एसी कोच में प्रियंका का पर्स चोरी हो गया। जानकारी होने पर रेलवे सुरक्षा कर्मियों से शिकायत की। बताया कि पर्स में करीब चार लाख रुपये के आभूषण व 15 हजार रुपये नकद थे। जीआरपी केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।