फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: महिला की मौत, पति समेत पांच पर हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के नगपुर में बुधवार रात संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। महिला के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नगपुर निवासी ज्योति (28) का शव बुधवार रात घर के एक कमरे में छत से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। बताया जाता है कि जानकारी घरवालों को हुई तो उन्होंने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव को नीचे उतार दिया। साथ ही महिला के मायके गाजीपुर जनपद के खानपुर में रह रहे पिता प्रेमचंद को फोन कर बताया कि उसकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली है।
जानकारी होते ही पिता प्रेमचंद्र व अन्य नगपुर पहुंचे। इस बीच पिता प्रेमचंद ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। कहा गया कि वर्ष 2017 में उन्होंने पुत्री का विवाह नगपुर निवासी अभिषेक से किया था। उस समय दान-दहेज भी दिया था। विवाह के बाद से हो दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। बुधवार को उसकी पुत्री की हत्या कर दी और उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति अभिषेक, ससुर सुरेश, सास नीलम, देवर विशाल व विवेक के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें