फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, परिजन फरार

Mon, 17 Jul 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के वासुदेवनगर किछौछा में सोमवार को एक विवाहिता का शव घर में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर भाग निकले। विवाहिता की मां ने मृतका के पति समेत लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

वासुदेवनगर किछौछा निवासी कमलेश की पत्नी जानकी देवी (25) का शव सोमवार सुबह घर में छत में लगे फंदे से लटका मिला। जानकी के गले में साड़ी का फंदा कसा था। घर में महिला का ढाई वर्षीय पुत्र शिवा व डेढ़ वर्षीय पुत्री शिवांगी ही मौजूद थी। जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकी का पति कमलेश व परिवार के अन्य लोग घर से लापता थे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और छानबीन की। इसी बीच जानकी के मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के महाराजगंज के ग्राम देवारा इंद्रावती ने बेटी जानकी की दहेज के लिए हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने जानकी के पति कमलेश, सास मालती, देवर अखिलेश व ननद अंगूरी के खिलाफ दहेज हत्या केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इनसेट


फंदे से लटकी मां का पैर पकड़े खड़ी थी मासूम
जानकी का शव फंदे से लटके होने की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इसमें डेढ़ वर्ष की पुत्री जानकी के पैर पकड़कर खड़ी दिखी। यह दृश्य देखकर भावुक हो गए। पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें