फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तीन लाख के आभूषण ठग ले गई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जेवर साफ करने के बहाने सोने की ज्वेलरी लेकर ठग महिला चली गई। मामला जहांगीरगंज थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चंदनपुर गांव की एक महिला के घर एक ठग पहुंची। वह पुराने बर्तन को साफ करने की बात कहकर पुराने बर्तन ले गई। दूसरे दिन वापस लौटी तो पुराने बर्तन के साथ ही एक नया बर्तन भी दिया। दूसरे दिन फिर महिला गांव पहुंची और चांदी के जेवर साफ करने के बहाने चांदी की पायल लेकर चली गई। अगले दिन ठग ने महिला को पुरानी पायल के साथ ही एक नई पायल देकर उसका विश्वास जीत लिया। चार दिन पहले ठग महिला तीसरी बार गांव पहुंची। एक महिला से उसके सोने के तीन लाख रुपये के आभूषण साफ करने के बहाने लेकर चली गई। कई दिनों तक जब नहीं आई तो महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। थानाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें