केदारनगर (अंबेडकरनगर)। इब्राहिमपुर क्षेत्र के दुुर्गापुर गांव स्थित तालाब में गुरुवार को महिला का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। छानबीन में मृतका की पहचान क्षेत्र के फूलपुर निवासी केवला देवी (65) के रूप में हुई। परिजनों का कहना है कि केवला देवी मानसिक तौर पर स्वस्थ नहीं थीं। गुरुवार सुबह पति से विवाद हो गया। वह डूबकर मरने की बात कहकर घर से निकल गईं। वह पड़ोसी गांव दुर्गापुर की सीमा पर स्थित तालाब पर पहुंची थी। वहां खेल रहे बच्चों ने बताया कि केवला देवी तालाब में कूद पड़ी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर जरूरी प्रक्रिया अपनाई जाएगी।