फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनगर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर के अवसानपुर के पास सोमवार को एक स्कूल बस की टक्कर से बाइक पर बैठी महिला की मौत हो गई। बाइक पर बैठे दो बच्चे व चालक बाल-बाल बच गया। स्थानीय नागरिकों की मदद से महिला को टांडा सीएचसी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अयोध्या जनपद के ऊंचेगांव रुहियांवा निवासी अफसाना खातून अपने बेटे मोहर्रम अली के साथ सोमवार सुबह बाइक पर बैठकर महेशपुर अपनी एक रिश्तेदारी में जा रही थी। अवसानपुर के पास एक विद्यालय की बस ने टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार अफसाना व दो बच्चे दूर जा गिरे।
टक्कर लगने से अफसाना गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि दोनों मासूम बच्चे व बाइक चला रहा उसका पुत्र मोहर्रम अली बाल-बाल बच गए। गंभीर रूप से घायल अफसाना को स्थानीय नागरिकों की मदद से टांडा सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सुनील पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें