फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

विज्ञापन
जलालपुर में अस्पताल सील करते अ​धिकारी - संवाद
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर) प्रसव के बाद मंगलवार रात निजी अस्पताल में महिला की मौत हो गई। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंच हंगामा भी किया। बाद में अस्पताल को सील कर दिया गया।
विज्ञापन

वाजिदपुर निवासी राजीव की पत्नी अंशु को मंगलवार रात प्रसव पीड़ा के बाद नगर के श्यामा मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्रसव के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। उसे रेफर किया गया लेकिन मौत हो गई। बुधवार सुबह दर्जनों ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। थोड़ी ही देर में पुलिस टीम के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पहुंच गए। जांच में अस्पताल का पंजीयन तो पाया गया लेकिन अस्पताल सिर्फ ओपीडी के लिए पंजीकृत था। इस पर अस्पताल को सील कर दिया गया। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। जांच में पाया गया कि सर्जरी एक राजकीय अस्पताल के चिकित्सक द्वारा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें