फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ट्रक से कुचलकर महिला की मौत

Thu, 20 Jul 2023 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। बाजार से लौट रही एक महिला की बृहस्पतिवार को ट्रक सेे कुचलकर मौत हो गई। पति बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। इससे नाराज ग्रामीणों सड़क पर आ गए जिन्हें पुलिस ने समझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र के करमैतेपुर निवासी रीता (30) अपने पति कुलदीप के साथ बृहस्पतिवार शाम जहांगीरगंज बाजार से पैदल घर लौट रही थी। गनपतपुर के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने रीता को रौंद दिया। मौके पर ही रीता की मौत हो गई। कुलदीप बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद मौके से भागे ट्रक का बिड़हर घाट पुलिस चौकी के एक सिपाही ने पीछा किया। करीब दो किलोमीटर भागने के बाद वाहन छोड़कर चालक भाग निकला।
पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इधर, हादसे की जानकारी होते ही ग्रामीणों में आक्रोश भड़क गया। वे सड़क पर आ गए। इस बीच पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों को समझाकर शांत करा दिया। रीता की मौत से परिजनों में कोहराम मच गजा। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेने के साथ मौके से भागे चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें