अंबेडकरनगर। जलालपुर क्षेत्र के बरौना गांव निवासी संगीता (45) की करंंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक संगीता सोमवार रात पंखे का प्लग बोर्ड में लगा रही थी। इसी बीच उसका हाथ पंखे से छू गया। पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से संगीता झुलस गई। घरवाले बेहोशी की हालत में संगीता को सीएचसी जलालपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।