हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कजरी जमालुद्दीनपुर निवासी मेवालाल की पत्नी फूलमती (52) ने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों के अनुसार महिला मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं थी।
ग्रामीणों के मुताबिक फूलमती शुक्रवार को घर पर अकेली थी। पति मेवालाल दिल्ली में नौकरी करते हैं। परिवार के सदस्य एक कार्यक्रम में गए थे। इस दौरान फूलमती ने घर के बरामदे में पंखे के सहारे फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। ग्रामीण जब घर के सामने से होकर गुजरे तो फूलमती का शव फंदे से लटका देखा। सूचना पर परिजन भी आननफानन में घर पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। मृतका के भाई बाबूलाल की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक महिला की मानसिक परेशानी का इलाज भी चल रहा था।