धम्मौर। हरिनामपुर नरही निवासी रेहाना बानो का सोमवार शाम विपक्षियों से विवाद हो गया। उनका आरोप कि शाम करीब चार बजे पड़ोसी के घर शोर-शराबा की आवाज सुनकर उनके पति दिलशाद वहां पहुंच गए। इसी बीच वहां पर पहले से मौजूद बड़का मुन्ना, चांद बाबू और शाहीन ने उनके पति पर हमला कर दिया। पति को बचाने वह पहुंची तो आरोपियों ने उन्हें पीट दिया। धम्मौर थाने के प्रभारी निरीक्षक विपेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। (संवाद)