फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से 1.21 लाख रुपये निकाले

Thu, 03 Aug 2023 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। एटीएम कार्ड बदलकर एक लाख 21 हजार रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। मोतिगरपुर निवासी अंगद कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बीते 30 जुलाई को बसखारी बाजार स्थित एटीएम से पैसा निकालने गया था। उसने एटीएम से 10 हजार रुपये निकाला। इस दौरान वहां पहले से मौजूद कुछ लोगों ने बातों में उलझाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। वह अपने घर पहुंचा तो देखा कि उसके मोबाइल पर एक लाख 21 हजार 499 रुपये खाते से निकल जाने का एसएमएस आया था। अंगद की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें