फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 55 क्रय केंद्रों पर पहली अप्रैल से होगी गेहूं खरीद

Tue, 21 Mar 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 55 क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं की खरीद होगी। बीते दिनों 40 क्रय केंद्रों की सूची जारी हुई थी। अब इसमें अलग-अलग एजेंसियों के 15 और क्रय केंद्र बढ़ा दिए गए हैं।
विज्ञापन





पहली अप्रैल से 15 जून 2023 के बीच गेहूं की खरीद होनी है। इसके लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस बार किसानों को 2125 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान मिलेगा। कुल पांच एजेंसियों के 55 क्रय केंद्रों का निर्धारण हुआ है।




इनमें खाद्य विभाग के 12 क्रय केंद्र, पीसीएफ के 36, यूपीएसएस के पांच, मंडी समिति का एक व भारतीय खाद्य निगम का एक क्रय केंद्र शामिल हैं। अलग-अलग ब्लॉक क्षेत्रों में क्रय केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन




नवीन मंडी सिझौली में खाद्य विभाग के दो, पीसीएफ के तीन, मंडी समिति व भारतीय खाद्य निगम के एक-एक सहित कुल सात क्रय केंद्र खोले जाएंगे। नवीन मंडी परिषद सिझौली में बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज की बिक्री करने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में यहां अधिक क्रय केंद्र खोले गए हैं।







क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद ऑनलाइन पंजीयन के बाद होगी। किसानों ने आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है जिससे खतौनी सत्यापन आदि के चलते गेहूं बेचने में किसी तरह की मुश्किल न हो। अधिकारियों ने किसानों को सुझाव दिया कि है कि जल्द से जल्द ऑनलाइन पंजीयन करा लें।






गेहूं की खरीद शुरू होने में 10 दिन का समय शेष है। ऐसे में समय रहते सभी जरूरी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। किसान सुचारू रूप से अपनी उपज बेच सकें, इसके लिए क्रय केंद्रों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

-राजेश कुमार, खाद्य एवं विपणन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें