फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

Sun, 06 Oct 2024 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
बनगांव में हुई झमाझम बारिश।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के कुछ क्षेत्रों में रविवार को झमाझम बारिश हुई। कुछ क्षेत्रों में तो तेज धूप के बीच बूंदे गिरीं। बारिश होने से उमसभरी गर्मी से भी लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

रविवार सुबह से धूप छांव का खेल जारी हो गया। सुबह काले बादल उमड़े तो लगा कि तेज बारिश होगी, लेकिन कुछ देर बाद ही आसमान साफ हो गया। दोपहर बाद जिले के कुछ क्षेत्रों में अचानक बारिश का दौर शुरू हो गया। अकबरपुर नगर के बस स्टेशन व कचहरी क्षेत्र के अलावा कटेहरी, सतरही, मरथुआ सरैया, बनगांव समेत अन्य क्षेत्रों में लगभग आधे घंटे तक बारिश हुई। संबंधित क्षेत्र के रामसिंगार, महेश कुमार, रामरूप व सजीवन ने कहा कि बारिश से उमसभरी गर्मी से राहत मिली है।
इस बीच पहितीपुर, बरधाभिउरा, बेवाना, रामपुर सकरवारी समेत कई अन्य क्षेत्र में अनोखा दृश्य देखने को मिला। तेज धूप के चलते लोग परेशान थे कि इसी बीच बारिश शुरू हो गई। धूप व बारिश का इस बीच लोगों ने बढ़ चढ़कर आनंद उठाया। लगभग आधे घंटे तक इस प्रकार की बारिश का दौर चला। संबंधित क्षेत्र के अरविंद कुमार, सुभाष कुमार, रवींद्र कुमार ने कहा कि इस प्रकार का नजारा देखकर बहुत ही आनंद आया। एक तरफ तेज धूप निकली थी तो दूसरी तरफ तेज बारिश भी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें