फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 10 हजार आबादी को दो दिन बाद मिला पानी

Mon, 19 Jun 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 पाइपलाइन को दुरुस्त करते कर्मचारी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलापूर्ति बाधित होने से परेशान मीरानपुर इलाके की करीब 10 हजार आबादी को तीसरे दिन राहत मिल सकी। क्षेत्र की क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार को दुरुस्त कराया। इसके बाद लोगों के घरों तक पानी पहुंच सका।
विज्ञापन

इस समय अकबरपुर-अयोध्या मार्ग को चौड़ा करने का कार्य चल रहा है। इसके लिए अकबरपुर-बनगांव मार्ग के पास खोदाई के दौरान शनिवार को पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते मीरानपुर इलाके की करीब 10 हजार आबादी की जलापूर्ति ठप हो गई। पीने का पानी नाले में बहने लगा। भीषण गर्मी में लोगाें को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा था।
शिकायत के बावजूद रविवार शाम तक पाइपलाइन को दुरुस्त नहीं किया गया। अमर उजाला ने इस समस्या को सोमवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद सोमवार को नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया। टीम को पाइपलाइन दुरुस्त करने के काम में लगाया। कई घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने टूटी पाइप को ठीक कर जलापूर्ति बहाल कराई। नगर पालिका की अधिशाषी अधिकारी बीना सिंह ने बताया कि पाइपलाइन ठीक कर जलापूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें