फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार ढही, दबकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। तीन दिन तक लगातार हुई बारिश के बाद शुक्रवार देर रात दीवार गिरने से अकबरपुर तहसील क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। इसके साथ ही कई अन्य स्थानों पर भी दीवार गिरने की घटनाएं हुईं। हालांकि उनमें कोई क्षति नहीं हुई। महिला की मौत के बाद मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने छानबीन कर जरूरी मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

लगातार तीन दिन तक कभी धीमे तो कभी तेज हवा एवं बारिश के दौर ने आम जनजीवन पर काफी असर डाला है। एक तरफ जहां धान व गन्ने की फसल पर प्रतिकूल असर हुआ है तो वहीं पेड़ों व खंभों आदि के गिरने से बिजली आपूर्ति भी हद दर्जे तक प्रभावित हुई। दीवारों आदि के गिरने का सिलसिला भी चला आ रहा है। इसी क्रम में अकबरपुर तहसील क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में मुन्नू के घर की एक दीवार शुक्रवार रात साढ़े नौ बजे करीब ढह गई। इससे वहां सो रही मुन्नू की पत्नी साबिरा खातून (45) उसकी चपेट में आ गईं। मलबे में दबकर उनकी मौत हो गई। इससे परिवार में रोना-पीटना मच गया।
जानकारी होने के बाद शनिवार को राजस्व कर्मी मौके पर पहुंचे। आवश्यक जानकारी हासिल कर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। एसडीएम सदर पवन जायसवाल ने बताया कि दीवार गिरने से महिला की मौत हुई है। परिजनों को नियमानुसार सहायता दिलाए जाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। उधर टांडा, भीटी व जलालपुर तहसील क्षेत्र के कई हिस्सों में भी दीवार व टीनशेड गिर जाने की घटनाएं हुई हैं। हालांकि इनमें से किसी भी घटना में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें