फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हमेशा प्रासंगिक रहेगा विवेकानंद का विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लोहिया भवन में स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में बुधवार को उल्लास से मनाई गई। कहा गया कि विवेकानंद का विचार हमेशा प्रासंगिक रहेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक अवध प्रांत मनोज कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन व स्वस्तिवाचन से किया। बाल स्वयंसेवक उज्ज्वल ने शिकागो सम्मेलन पर विचार व्यक्त किया। स्वयं सेविका तृषा ने देशभक्ति गीत में अपने सुर पिरोकर कार्यक्रम को संगीतमय कर दिया।
मुख्य वक्ता मनोज ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। एक कुशल वक्ता के रूप में स्वामी विवेकानंद की ख्याति किसी से छुपी नहीं है। उन्होंने संसार को मानवता की शिक्षा दी। कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें स्वामी विवेकानंद के विचारों के स्लोगन व सुंदर रंगोली भी बनाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजकीय पालीटेक्निक शिवबाबा के प्रधानाचार्य विमल कीर्ति पाठक ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्श को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन वंदेमातरम गीत से हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अकबरपुर सरिता गुप्त, मनोज गुप्त, श्याम बाबू गुप्त, रजनीश सिंह, गोविंद श्रीवास्तव, अखिलेश, शैलेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें