फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथों पर करें प्रवास, जीत लेंगे कटेहरी उपचुनाव : सीएम

विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबो​धित करते मुख्यमंत्री - संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 300 बीजेपी नेताओं व कार्यकर्ताओं संग कटेहरी उपचुनाव की तैयारियों की लगभग एक घंटे तक समीक्षा की। सभी को कई महत्वपूर्ण सांगठनिक सुझाव दिया। सभी प्रकोष्ठों व मोर्चों की सक्रियता बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि सुझावों पर अमल हुआ तो कटेहरी उपचुनाव में जीत तय है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए सीएम ने पहली बार करीब 300 पदाधिकारियों से रविवार को सभास्थल पर ही बने विशेष कैंप में मुलाकात की। सबसे पहले कटेहरी क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद प्रत्येक मोर्चा व प्रकोष्ठ अध्यक्षों से परिचय जाना। सीएम ने बूथों को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों की बैठकें निचलेस्तर तक हों। कहा कि संगठन का कोई कार्य सिर्फ कागज पर न हो, उसे विधिवत किया जाए।
शिक्षकों के पुरानी पेंशन आदि का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को बताना चाहिए कि सपा शासन में शिक्षकों के साथ क्या हुआ था। हमने तो शिक्षकों के पेंशन खाते में 10 करोड़ रुपये डाल दिए। शिक्षक प्रकोष्ठ के लोगों से कहा कि शिक्षक हितों में किए जा रहे कार्यों की विधिवत जानकारी दी जाए। अधिवक्ताओं, मछुआरों, युवाओं, दिव्यांगों आदि के लिए किए जा रहे कार्यों का विस्तार से प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया। सीएम ने कहा कि प्रदेश व क्षेत्र समेत जिले का कोई कितना भी बड़ा पदाधिकारी हो वह बूथों पर प्रवास जरूर करे। लोगों से मुलाकात कर सरकारी की उपलब्धियां बताए। इससे हम कटेहरी उपचुनाव बड़े अंतर से जीतेंगे। सीएम ने सभी पदाधिकारियों को कुल एक दर्जन बिंदुओं पर काम करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें