फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाला फेंक में विनय व संजना ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा मंगलवार को कटेहरी विकास खंड के रामदेव जनता इंटर कॉलेज खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कटेहरी बीडीओ डिप्टी कलेक्टर मोहम्मद अमान ने किया। उन्होंने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर शिक्षा के साथ साथ खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का आह्वान किया। कहा कि बेहतर कॅरियर के लिए खेल का क्षेत्र काफी वृहद है। अलग-अलग खेलों के जरिए न सिर्फ हम अपना बेहतर भविष्य बना सकते हैं, बल्कि देश प्रदेश का नाम भी रोशन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जिला युवा कल्याण अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल द्वारा शुरु किए गए विशेष अभियान के बारे में जानकारी दी। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को निखारने के लिए ऐसे आयोजन किए जा रहे हैं। ब्लॉक स्तर के बाद जिला स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने वालों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
कहा कि खेल विभाग के जरिए सरकार युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढने के लिए अवसर प्रदान कर रही है। युवाओं को आगे आकर इसका लाभ उठाना चाहिए। 100 मीटर बालिका वर्ग की फर्राटा रेस में सबना की शिवानी वर्मा प्रथम व पिलखावां की साक्षी ने दूसरे स्थान की बाजी मारी।
विज्ञापन

200 मीटर बालिका वर्ग में बख्खोपुर की साक्षी प्रथम व निनामपुर निवासी प्रियंका दूसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में दरवन के अभिषेक यादव प्रथम व सुधाकरपुर के विशाल यादव द्वितीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग की 1500 मीटर रेस में बसौढ़ी के सुनील गौड़ प्रथम स्थान पर रहे तो प्रतापपुर चमुर्खा के धीरेन्द्र सिंह को दूसरा स्थान मिला। बालक वर्ग भाला फेंक में विनय पटेल को प्रथम व रमेश यादव को दूसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग भाला फेंक में तकिया की संजना विजेता रहीं।
कबड़ी बालक वर्ग में बेनीपुर की टीम प्रथम व रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी की टीम दूसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मरथुआ सरैया के अमन सिंह प्रथम, बालिका वर्ग में शिवानी सिंह अव्वल रहीं। 800 मीटर बालक वर्ग में रवि यादव व बालिका वर्ग में जया गौड़ ने प्रथम स्थान की बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें