फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ग्रामीणों ने चोरों को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

Mon, 13 Oct 2025 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। क्षेत्र के चौबे का पुरा बड़ागांव में रविवार रात ग्रामीणों ने धान चोरी करते दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी सुधीर कुमार ने शिकायती पत्र में बताया कि वे खेती-किसानी का काम करते हैं। शुक्रवार को उन्होंने मशीन से धान कटवाकर उसे सूखने के लिए बाउंड्रीवॉल के अंदर रखवाया था। शनिवार को उन्हें लगा कि धान की मात्रा कम हो गई है, जिससे उन्हें चोरी की आशंका हुई। अगले दिन वह खुद रखवाली के लिए बाउंड्री के पास बैठे थे, तभी देर शाम उन्होंने पांच लोगों को धान बोरी में भरते देखा। सुधीर कुमार के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ चोर धान से भरी बोरियां लेकर भाग निकले, जबकि दो को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें