फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण ने कुल्हाड़ी से पत्नी को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर के देइपुर में एक ग्रामीण ने शुक्रवार देर शाम कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार पारिवारिक विवाद में देइपुर निवासी अमृतलाल ने अपनी पत्नी चित्रा कुमारी (34) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस को फोन पर वारदात की सूचना दी। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गांव पहुंचकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। देर रात एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें