फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल

Fri, 30 Oct 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जलालपुर क्षेत्र के लाभापार में एक कार्यक्रम में असलहे से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो एक बरीक्षा कार्यक्रम का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक युवक घर के बाहर खड़े होकर आसमान की तरफ असलहे से तीन राउंड फायरिंग करते दिखाई पड़ रहा है। हालांकि वीडियो कब का है यह पता नहीं चल पाया है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। पुलिस वीडियो की जांच करने के साथ ही युवक की पहचान की जुगत में जुट गई है। सीओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें