फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की बिक्री से पहले सत्यापन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धान की बिक्री में सुविधा के लिए पंजीयन कराने वाले किसानों के खेत की खतौनी का सत्यापन शुरू हो गया है। 3.85 लाख किसानों की तुलना में अब तक 2,822 किसानों ने पंजीयन करा लिया है। किसान बिना सत्यापन कराए धान नहीं बेच सकेंगे।
विज्ञापन

धान उपज में प्रदेश के अग्रणी जनपदों में शुमार अंबेडकरनगर में तीन लाख 85 हजार धान किसान हैं। इन किसानों ने एक लाख 16 हजार हेक्टेअर क्षेत्रफल में मौजूदा समय में धान की रोपाई की है। पहली नवंबर से जिले में धान की खरीद शुरू होगी। किसानों को धान की बिक्री करने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए पंजीयन और खतौनी का सत्यापन प्रारंभ हो गया है।
गौरतलब है कि उन्हीं किसानों के उपज की खरीद क्रय केंद्रों पर होती है जो पंजीकरण कराए रहते हैं और जिनका सत्यापन भी हुआ होता है। खाद्य एवं विपणन कार्यालय के अनुसार पांच सितंबर से पंजीकरण प्रारंभ हुआ है। अब तक 2,822 किसान पंजीकरण करा चुके हैं। टांडा तहसील में 564, आलापुर में 221, जलालपुर में 414, अकबरपुर में 1294 व भीटी में 329 किसान पंजीयन करा चुके हैं।
विज्ञापन

किसानों से अपील की गई कि नवंबर से पहले न सिर्फ पंजीयन करा लें बल्कि खतौनी का सत्यापन भी करा लें। पंजीयन कराने वाले इन किसानों के कागजात का सत्यापन प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है।
पंजीयन कराने वाले किसानों का जल्द से जल्द सत्यापन होने के लिए सभी एसडीएम को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। ऐसा इसलिए ताकि किसानों को उपज की बिक्री करने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो।
विज्ञापन

-अशोक कुमार कनौजिया, एडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें