बसखारी (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र बसखारी में दुकान के भूतल में भरे पानी को बिजली की मोटर से बाहर निकालने के दौरान करंट की चपेट में आने से सब्जी व्यावसायी की झुलस कर मौत हो गई। बसखारी बाजार निवासी सुभाषचंद्र (48) सब्जी मंडी में कारोबार करते हैं। उनकी दुकान के बेसमेंट में पानी भर गया था। इसे निकालने के लिए सुभाष ने रविवार शाम बिजली मोटर लगा रखी थी।
इसी दौरान मोटर में उतरे करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के कुछ समय बाद जब एक मजदूर बेसमेंट में पहुंचा तो सुभाष को मृत देख शोर मचाने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।