फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अपात्रों को आवास देने में वीडीओ निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। विकास खंड जहांगीरगंज के शंकरपुर वर्जी गांव के चार अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का मनमाने ढंग से लाभ दिलाने के मामले में डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर दिया। साथ ही उसे डीपीआरओ कार्यालय से संबद्ध कर पूरे मामले की जांच अपर जिला पंचायतराज अधिकारी को सौंप दी।
विज्ञापन

बीते दिनों शंकरपुर वर्जी गांव के कुछ ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत दर्ज कराई थी कि संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण कुमार ने चार अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का लाभ दिला दिया है। डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जांच कराए जाने का निर्देश डीपीआरओ को दिया था। गत दिवस जो रिपोर्ट डीपीआरओ कार्यालय को सौंपी गई उसमें कहा गया कि अपात्र होने के बावजूद अनीता, पुष्पा, गुड्डी व बब्लू को योजना का लाभ दिया गया है।
मालूम हो कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत चयनित पात्र को एक लाख 20 हजार रुपये की राशि दी जाती है। पहली किस्त के रूप में 40 हजार, दूसरी किस्त के रूप में 70 हजार व 10 हजार रुपये अंतिम किस्त दी जाती है। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि किसी को पहली तो किसी को दूसरी किस्त दे दी ई।
विज्ञापन

इसी मामले में अब डीएम अविनाश सिंह के निर्देश पर डीपीआरओ अवनीश कुमार श्रीवास्तव ने संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी अरुण कुमार को निलंबित कर दिया। डीपीआरओ ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी को डीपीआरओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच अपर जिला पंचायतराज अधिकारी को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें