अंबेडकरनगर। अकबरपुर व कटेहरी होते हुए अयोध्या जनपद के गोसाईगंज रेलवे स्टेशन तक रेल लाइन दोहरीकरण कार्य को देखते हुए कई ट्रेनों का संचालन 24 जुलाई से या तो ठप कर दिया गया है या फिर रूट बदलकर ट्रेनें जाएंगी। वाराणसी से बरेली जाने वाली वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस अप व डाउन दोनों तरफ 24 जुलाई से पांच अगस्त तक ठप रहेगी।
अप व डाउन दून एक्सप्रेस, अप व डाउन किसान एक्सप्रेस अकबरपुर स्टेशन पर 24 जुलाई से चार अगस्त तक नहीं आएगी। यह ट्रेन फाफामऊ होकर गुजरेगी। अप व डाउन टाटा अमृतसर एक्सप्रेस 25 जुलाई से तीन अगस्त तक अकबरपुर की बजाय प्रतापगढ़ होकर गुजरेगी। ओखा गुवाहाटी अप एक्सप्रेस 25 जुलाई व एक अगस्त को जबकि डाउन एक्सप्रेस 29 जुलाई को प्रतापगढ़ होकर जाएगी। कामाख्या गांधी धाम अप एक्सप्रेस 27 जुलाई व तीन अगस्त, जबकि डाउन ट्रेन 30 अगस्त को प्रतापगढ़ होकर गुजरेगी।
आनंद बिहार एक्सप्रेस अप 28 जुलाई व चार अगस्त, जबकि डाउन 27 जुलाई व तीन अगस्त, अयोध्या मुंबई एक्सप्रेस 25 व एक अगस्त, जबकि कोटा पटना एक्सप्रेस 24, 28, 29 व 31 जुलाई तथा चार अगस्त को सुल्तानपुर होकर जाएगी। तिनकिया एक्सप्रेस 29 जुलाई, इंदौर पटना 30 जुलाई को सुल्तानपुर होकर गुजरेगी। फरक्का एक्सप्रेस अप 24 से तीन अगस्त जबकि डाउन 24 जुलाई से चार अगस्त तक सुल्तानपुर होकर जाएगी।
आसनसोल गोंडा अप एक्सप्रेस 26 जुलाई व दो अगस्त, जबकि डाउन 27 जुलाई व तीन अगस्त, सरयू यमुना अप एक्सप्रेस 26 जुलाई से पांच अगस्त, जबकि डाउन एक्सप्रेस 25 जुलाई से तीन अगस्त, आनंद बिहार एक्सप्रेस 26 जुलाई से दो अगस्त, जबकि डाउन 25 जुलाई से एक अगस्त को गोरखपुर होकर गुजरेगी।