फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दौड़ में उत्तम तो गोला फेंक में सुनील जीते

विज्ञापन
बीएनकेबी पीजी कॉलेज में दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। -संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर स्थित बीएनकेबी पीजी कॉलेज के 54वें स्थापना दिवस पर बुधवार को तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। पहले दिन हुई विभिन्न खेलकूद स्पर्धा में 100 मीटर की फर्राटा दौड़ में उत्तम व गोला फेंक में सुनील कुमार ने पहला स्थान प्राप्त कर बाजी मारी।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ करते हुए पूर्व सांसद व एमएलसी हरिओम पांडेय ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन से भारतीय संस्कृति को मजबूत बनाने के साथ ही विद्यार्थियों में नई व सकारात्मक सोच बढ़ाने में मदद मिलती है। आयोजन समिति से जुड़े डॉ. शशांक मिश्र ने बताया कि पहले दिन हुई खेल प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ में शिवम ने अनिरुद्ध व अमित यादव को पछाड़ कर जीत हासिल की जबकि रस्साकसी महिला वर्ग में छात्रावास की टीम विजयी रही।
गोला फेंक में सुनील ने जीत दर्ज की। हर्ष पटेल को दूसरा व प्रदीप यादव को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। एकल बैडमिंटन महिला वर्ग में मरियम को प्रथम स्थान मिला। ब्यूटी वर्मा को दूसरा व रवीना यादव को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। लंबी कूद में उत्तम ने बाजी मारी जबकि शिवम को दूसरा व सुमित कुमार को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

ऊंची कूद में शिवम ने उत्तम व प्रवेश कुमार को पीछे छोड़ा। बताया कि गुरुवार को 400 व 800 मीटर की दौड़ के साथ ही खोखो, शतरंज, ऊंची कूद समेत कई अन्य प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी। इस दौरान प्रचार्या डॉ. सुचिता पांडेय, डॉ. छेदीराम मिश्र, डॉ. मनोज श्रीवास्तव, डॉ. जयमंगल पांडेय, डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी, समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें