फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: किछौछा दरगाह का उर्स आज से

Thu, 10 Aug 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
उर्स को लेकर सजी किछौछा दरगाह ।
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। विश्व प्रसिद्ध किछौछा में प्रसिद्ध सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ के 637वें वार्षिक उर्स का शुक्रवार को शुभारंभ होगा। इसके मद्देनजर समूचे किछौछा व बसखारी नगर को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया गया है।
विज्ञापन

उर्स की शुरूआत परचम कुशाई के साथ होगी। उर्स में भाग लेने के लिए जिले व प्रदेश के अलावा दूरदराज क्षेत्रों से भी बड़ी तादाद में जायरीन आते हैं। सज्जादानशीन मोहिउद्दीन अशरफ ने बताया कि दरगाह के मलंग गेट पर परचम कुशाई के साथ शुक्रवार सुबह उर्स की शुरूआत होगी। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्त ने कहा कि जायरीन की सहूलियत के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।
दरगाह परिसर के रंगरोगन के साथ ही उसे आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। किछौछा से लेकर बसखारी तक कई स्थानों पर आकर्षक लाइट लगाई गई है। एक सप्ताह तक चलने वाले उर्स के दौरान सुरक्षा के लिए 25 उपनिरीक्षक, चार महिला उपनिरीक्षक, 104 पुरुष सिपाही तथा 40 महिला सिपाहियों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें