फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: परिवार रजिस्टर नकल का संकट झेल रहे नए शहरी

Mon, 27 Nov 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका क्षेत्र में शामिल होने के बाद उत्पन्न हुई मुश्किल
विज्ञापन

लगभग 20 हजार आबादी को हो रही दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। नगर पालिका के विस्तारीकरण के बाद शहर में शामिल 20 हजार की आबादी परिवार रजिस्टर की नकल न मिल पाने से परेशान हैं। प्रतिदिन दर्जनों लोग नगर पालिका का चक्कर काट रहे हैं। अधिकारियों से भी शिकायत हुई लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। इससे लोगों की मुश्किलें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं।
नगर पालिका जलालपुर में वाजिदपुर, हाजीपुर, महमदपुर, जमौली, फरीदपुर, हाजीपुर, आंशिक चिलवनिया, आसीपुर आंशिक क्षेत्र, जलालपुर देहात के लोगों को लगभग पांच वर्ष पहले विस्तारीकरण में शामिल किया गया। ग्रामीणों को शहरी होने का दर्जा मिला तो उन्हें खुशी की अनुभूति हुई। उन्हें लगा कि जल्द ही उनके भी मोहल्ले में सीसी रोड, जल निकासी के लिए नाली, मार्ग प्रकाश के लिए लाइटें सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं बेहतर हो जाएंगी। हालांकि लोगों की यह उम्मीदें समय के साथ टूट रही हैं।
विज्ञापन

नगर में शामिल होने के बाद उन पर निकाय के कानून तो थोप दिए गए लेकिन सुविधाओं में विस्तार की सुध नहीं है। नगर में शामिल 20 हजार की आबादी पिछले पांच वर्ष से परिवार रजिस्टर के लिए भटक रही है। पहले नगर पालिका कर्मी यह कहकर टरकाते रहे कि अभी ब्लॉक से उन्हें अभिलेख उपलब्ध नहीं हुआ है। करीब दो वर्ष पहले ब्लॉक से पत्रावलियां नगर पालिका पहुंच गईं। इसके बाद अब अधिकारियों की तरफ से रोक का हवाला देकर परिवार रजिस्टर की नकल निर्गत नहीं की जा रही है।


लोगों को हो रही काफी मुश्किल
नगर पालिका से परिवार रजिस्टर की नकल न मिल पाने से हाजीपुर निवासी छोटू व वाजिदपुर निवासी अनिल करीब एक वर्ष से भटक रहे हैं। उनका कहना है कि ब्लॉक के अधिकारी नगर पालिका में शामिल होने का हवाला देकर परिवार रजिस्टर की नकल नहीं दे रहे हैं तो वहीं नगर पालिका रोक लगे होने की बात कहकर परिवार रजिस्टर की नकल नहीं उपलब्ध करा रहा है। इससे बच्चोें व नए सदस्यों का नाम परिवार रजिस्टर में शामिल हो पा रहा है और न ही अन्य कई जरूरी कार्यों के लिए नकल उपलब्ध नही हो पा रही है। परिवार रजिस्टर की नकल के अभाव में वरासत, राशनकार्ड, आधार कार्ड बनवाने सहित अन्य कार्य में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन



करायी जाएगी जानकारी
नगर पालिका में परिवार रजिस्टर नकल निर्गत करने पर किसी भी रोक की जानकारी नहीं है। इसके बारे में अधिशाषी अधिकारी से जानकारी ली जाएगी। प्रयास किया जाएगा कि जरूरतमंदों को परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध हो सके। इसके बारे में जल्द जरूरी निर्णय नियमों के अनुरूप लिया जाएगा। -सुभाष सिंह, एसडीएम, जलालपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें