फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: भूमि विवाद को लेकर हंगामा, ग्रामीणों ने हमलावरों को पीटा

Tue, 08 Oct 2024 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भूमि विवाद को लेकर रविवार देर रात अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के खानशाह सुलेमपुर गांव में जमकर हंगामा हुआ। दो अलग-अलग युवतियों से छेड़छाड़ के साथ ही आरोपियों ने पिता-पुत्र की निर्ममता से पिटाई कर दी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने हमलावरों को दौड़ा लिया। एक गैंगस्टर समेत तीन हमलावरों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी, जबकि अन्य फरार हो गए। ग्रामीणों ने एक लग्जरी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन

खानशाह सुलेमपुर में भूमि विवाद को लेकर रविवार सुबह से ही पंचायत आदि का दौर अलग-अलग जगह चल रहा था। इसी मामले में गैंगस्टर टांडा कोतवाली के सूरापुर निवासी गोविंद यादव के साथ करीब दस लोग अलग-अलग वाहन से देर शाम गांव पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि वे सभी नशे में धुत थे। दुर्गा पूजा देखकर लौट रही एक युवती से छेड़छाड़ की। उसे जबरन अपने वाहन में बैठाने का प्रयास करने लगे। युवती किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई।
इसी बीच आरोपी भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति के घर पहुंच गए। वहां परिवार की एक महिला का आरोप है कि छेड़छाड़ करते हुए अभद्रता की। ग्रामीणों ने वहां एकजुट होकर दौड़ा लिया। गांव के बाहर पहुंचते ही आरोपियों ने रामशबद व उसके पुत्र को लाठी-डंडों से पीट दिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने हमलावरों को दौड़ाया तो एक लग्जरी वाहन छोड़कर वे सब भागने लगे। इनमें से तीन को ग्रामीणों ने पकड़कर गांव के बाहर पीट दिया। अलग-अलग वर्ग से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस फौरन सक्रिय हुई। रात में ही एसपी डॉ. कौस्तुभ व एएसपी विशाल पांडेय ने गांव व जिला अस्पताल का दौरा किया। देर रात ही मामले में छह नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हो गया। गैंगस्टर गोविंद के अलावा अकबरपुर निवासी डबलू यादव व सुधांशु यादव को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया। इनमें से गोविंद के खिलाफ भूमि धोखाधड़ी के एक मामले में पूर्व विधायक पवन पांडेय के साथ केस दर्ज हुआ था। बीते दिनों ही जमानत पर वह बाहर आया। इसके बाद उसके खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा भी कायम हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें