जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर) पिटाई में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत को लेकर आक्रोशित परिजन और भीम आर्मी के पदाधिकारी रविवार देर शाम जहांगीरगंज थाने में जुट गए और केस दर्ज करने की मांग करने लगे।
राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर गांव की सुमन ने तहरीर में कहा कि उसके पति सुंदर पाल की रंजिश को लेकर बीते दिनों जहांगीरगंज में पिटाई कर दी गई। इलाज के दौरान रविवार सुबह लखनऊ में उनकी मौत हो गई। इस बीच रविवार शाम भीम आर्मी के कई पदाधिकारी थाने पहुंच गए। हंगामा देख एएसपी श्याम देव भी पहुंचे। इसके बाद तहरीर के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।