अंबेडकरनगर। यूजीसी कानून के खिलाफ सवर्ण समाज ने आक्रोश जताते हुए मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निकट डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। अनशन के पहले दिन आदर्श ब्राह्मण फाउंडेशन के बैनर तले बड़ी संख्या में युवाओं व पदाधिकारियों ने एकजुट होकर यूजीसी एक्ट बायकॉट के पोस्टर लिए प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि यह कानून समाज में वैमनस्य फैलाने वाला और विघटनकारी है। सरकार को इस कानून के तुरंत वापस लेना चाहिए। इस दौरान हरिओम तिवारी, अर्चना तिवारी, शुभम सिंह, रामप्रताप पांडेय, आशुतोष उपाध्याय, पवन कुमार शुक्ला व विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।