फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 25 Sep 2024 03:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। रिश्तेदारी से एक ही बाइक से घर लौट रहे दो युवकों को सोमवार रात पदुमपुर बाजार के निकट अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इसमें एक युवक की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक का इलाज आजमगढ़ में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के शंकरपुर टप्पा हवेली गांव निवासी आयुष (23) व सीताराम पांडेय (30) निवासी राजेसुल्तानपुर सोमवार देर शाम एक ही बाइक से महाराजगंज स्थित रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। जब वे पदुमपुर बाजार के निकट पहुंचे तो इसी बीच पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।
जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। दोनों को सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया जहां आयुष को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ जबकि सीताराम को आजमगढ़ रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह आयुष की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दो वर्ष पहले पिता के निधन के बाद आयुष मजदूरी कर अपने परिवार का खर्च चला रहा था। घर में मां के अलावा 11 वर्षीय छोटा भाई शिवम व 15 वर्ष की बहन अंशिका रहते हैं। हादसे से मां शकुंतला का जहां रो-रोकर बुरा हाल है तो वहीं भाई बहन भी बार बार अपने भाई को याद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें