फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मानकों पर कसे जाएंगे शहर में लगे यूनीपोल

Sat, 08 Jul 2023 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थापित दो दर्जन से अधिक यूनीपोल के मानकों की जांच होगी। नगर पालिका के अवर अभियंता से इसकी जांच कराई जाएगी। मानक के विपरीत पोल पाया गया तो संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बीते कुछ समय से नगर पालिका क्षेत्र में यूनीपोल लगाने की होड़ मच गई है। व्यस्ततम क्षेत्र में भी आम लोगों की सुरक्षा की अनदेखी कर मनमाने ढंग से यूनीपोल लगा दिए गए हैं। कुछ तो सड़क से ही सटे हुए हैं। बता दें कि बीते दिनों लखनऊ में इकाना स्टेडियम के निकट तेज आंधी से एक यूनीपोल गिर गया था। इसके नीचे दबकर पिता-पुत्री की मौत हो गई थी। मीरानपुर निवासी रेहान जैदी ने कहा कि पुराने तहसील तिराहा के निकट यूनीपोल व होर्डिंग की भरमार है। तेज हवा में इनके गिरने की आशंका बनी रहती है। शहजादपुर के सुरेश कुमार ने कहा कि बीते दिनों आई तेज आंधी में नेकी घर के निकट लगा पोल क्षतिग्रस्त हो गया था। नगर पालिका की अधिशाषी अभियंता बीना सिंह ने बताया कि यूनीपोल की गुणवत्ता की जांच नगर पालिका के अवर अभियंता से कराई जाएगी। मानकों की अनदेखी मिली तो संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें