भीटी(अंबेडकरनगर)। भीटी क्षेत्र के बीबीपुर रंडोली गांव निवासी मोहन निषाद (25) की मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। मोहन निषाद सुबह अपने निजी कार्य से मिझौड़ा चौराहा गए थे। दोपहर करीब तीन बजे, जब वह श्रवण क्षेत्र-प्रतापीपुर मार्ग पर स्थित गांव भगवानपट्टी के पास सरकारी नलकूप के नजदीक पहुंचे, तभी सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मोड़ पर मोहन की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मोहन ट्रैक्टर के नीचे आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर व चालक का पता लगाया जा रहा है। संवाद