फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा, दबकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर(अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र मालीपुर के सुरहुरपुर बाजार के निकट रविवार को अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। इससे उधर से गुजर रही महिला समेत ई-रिक्शे पर बैठा यात्री भी दब गया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला। उन्हें सीएचसी नगपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इस बीच चालक वहां से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने ई-रिक्शा को अभिरक्षा में ले लिया।
विज्ञापन

मालीपुर निवासी महिला गुड़िया (21) पत्नी तनवीर रविवार देर शाम घर जाने के लिए पैदल ही वाहन के इंतजार में सुरहुरपुर बाजार से आगे बढ़ी। इसी बीच उधर से गुजर रहा अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया। इससे वह उसके नीचे दब गई। चीख पुकार पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ई-रिक्शे के नीचे से गुड़िया को बाहर निकाला गया। इसके साथ ही रिक्शे में फंसे मालीपुर के ही निवासी बलराम (55) को भी बाहर निकाला। दोनों गंभीर रूप से घायल हो चुके थे।
उन्हें सीएचसी नगपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने गुडि़या को मृत घोषित कर दिया जबकि हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद बलराम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा को अभिरक्षा में ले लिया। एसओ मालीपुर प्रेमचंद्र ने बताया कि घटना में महिला की मौत हुई है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें