फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दो छात्राएं व एक युवती लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर/हंसवर(अंबेडकरनगर)। अलग-अलग क्षेत्रों से दो छात्राएं व एक युवती लापता हो गईं। परिजनों की तहरीर पर संबंधित पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जलालपुर के एक व्यक्ति के मुताबिक, उनकी पुत्री कक्षा 12 में पढ़ती है। सोमवार सुबह वह स्कूल के लिए घर से निकली, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। आशंका है कि गांव का रंजीत ही उनकी पुत्री को ले गया है। वहीं, जलालपुर की एक महिला ने तहरीर में बताया कि सोमवार को उनकी पुत्री निजी काम से घर से बाहर गई थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। हंसवर के एक व्यक्ति के मुताबिक, उनकी पुत्री सोमवार को विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। तीनों मामलों में संबंधित पुलिस ने तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें