अंबेडकरनगर। अकबरपुर-दोस्तपर मार्ग पर शनिवार देर शाम बाइक व साइकिल की भिड़ंत में युवक व अधेड़ की मौत हो गई। बताया जाता है कि बदलपुर निवासी संदीप निषाद (32) शनिवार देर शाम अकबरपुर से दोस्तपुर की तरफ जा रहा था।
बेवाना थाने के निकट स्थित पेट्रोल पंप के करीब सामने से आ रहे एक साइकिल सवार से टक्कर हो गई। इसमें संदीप के अलावा बेवाना थाना क्षेत्र के संगिया नरायनपुर निवासी बाबूलाल (52) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।