फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: झंडा लगाने को लेकर दो पक्ष भिड़े, छह घायल

Thu, 28 Sep 2023 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के रतनपुर में ईद मिलादुन्नबी पर झंडा लगाने को लेकर बृहस्पतिवार को दो पक्षाें में भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी व ईंट-पत्थर से हमला किया। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष के लोगों ने केस दर्ज करने के लिए कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी की तैयारियों के बीच रतनपुर में बृहस्पतिवार सुबह पर्व से संबंधित झंडा लगाए जाने की तैयारी चल रही थी। बताया जाता है कि झंडा लगाने को लेकर शेखावत व बुद्धू के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष से कई लोग लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस दौरान ईंट-पत्थर से भी हमला किया गया।
इस घटना से अफरातफरी मच गई। इलाके के कुछ लोगों ने हस्तक्षेप पर झगड़ा शांत कराया और पुलिस को सूचना दी। लाठी व ईंटों के हमले में दोनों पक्ष के दिलशाद, हैदर, बुद्घू, मोहम्मद सैफ, फैजान व शेखावत घायल हो गए। मौके पर पहुंचे अकबरपुर कोतवाली के पुलिस कर्मियों ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक दोनों पक्ष के लोगों ने केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। कोतवाल वीबी सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली पर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें