फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: लखनऊ बालगृह भेजे गए लावारिस मिले दो नवजात

विज्ञापन
जिला अस्पताल से नवजात को लखनऊ बालगृह भेजने की प्रक्रिया पूरी करते सीएमएस। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के अलग-अलग क्षेत्र में बीते दिनों लावारिस हालात में मिले दो नवजात को बृहस्पतिवार को राजकीय बालगृह शिशु लखनऊ भेज दिया गया। बीते दिनों ही दोनों को जिला अस्पताल स्थित बाल गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

न्याय पीठ बाल कल्याण समिति के संरक्षक के आदेश पर बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल स्थित बाल गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती दो लावारिस नवजात शिशुओं को विशेष वाहन से लखनऊ भेजा गया। मालूम हो कि बीते दिनों थाना क्षेत्र महरुआ व इब्राहिमपुर में एक एक नवजात लावारिस दशा में मिले थे। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दोनों शिशुओं को रवाना करने के दौरान सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश व जिला बाल कल्याण संरक्षण अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि बेहतर देखभाल के लिए ही बच्चों को लखनऊ भेजा जा रहा है। इस दौरान बाल कल्याण समिति अध्यक्ष रामनायक वर्मा, डॉ. अविनाश रस्तोगी, बरकत अली, सुरेंद्र, मनोज कुमार, शकुंतला गौतम, कुसुम व वीरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें