फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: डेंगू के मिले दो नए मरीज, संख्या हुई 44

Fri, 12 Sep 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में लगातार डेंगू के केस सामने आ रहे हैं। बुधवार शाम को दो डेंगू के मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग संबंधित क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी है। जलालपुर के एक गांव के रहने वाले युवक को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। चिकित्सक की एलाह पर उसने किट से जांच कराई जो पॉजीटिव आई है। अब उसकी एलाइजा जांच कराई गई है जिसकी रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। कटेहरी क्षेत्र की रहने एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसका इलाज लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल में कराया जा रहा है। जिले में इन केसों के आने के बाद अब मरीजों की संख्या 44 हो गई है, जिसमें सक्रिय केस सात हैं। प्रभारी अधिकारी डॉ. गौतम मिश्रा ने बताया कि एक की युवक की एलाइजा रिपोर्ट का इंतजार है, विभाग की ओर से सभी आवश्यक कार्रवाइयां करा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें