अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिले में कुछ दिनों से फिर कोरोना संक्रमण के नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
बुधवार को भी कोरोना से संक्रमित दो मरीज सामने आए। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने दो नए मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले में अब 22 सक्रिय केस हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण पर पूरी तरह से अंकुश पाने के लिए सभी को जागरूक होना होगा। घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें।