फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: विद्यालयों में दो दिन और बढ़ा अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने इंटरमीडिएट तक के कॉलेजों में 14 जनवरी तक अवकाश बढ़ा दिया है। साथ निर्देशित किया है कि यदि किसी ने निर्देशों की अवहेलना की तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उधर, पछुआ हवा चलने का दौर गुरुवार को भी जारी रहा जिससे पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

खराब मौसम का सिलसिला लगातार जारी है। ठंड को देखते हुए इस बीच जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने सभी बोर्डों के इंटरमीडिएट तक के कॉलेजों में 14 जनवरी तक अवकाश बढ़ा दिया है। अब सभी विद्यालय 16 जनवरी को खुलेंगे। उन्होंने निर्देशित किया है कि निर्देश का पूरी सख्ती से पालन किया जाए। यदि किसी ने अवहेलना की तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस बीच पछुआ हवा चलने से पूरे दिन ठिठुरन का माहौल रहा। दोपहर बाद हल्की धूप निकली लेकिन कुछ ही देर बाद ही बदली छा गई। इससे ठिठुरते हुए लोग जगह-जगह अलाव का सहारा लेने को मजबूर हुए। बाजारों में भी मेें समय से पहले सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें